सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खेसरहा थाना परिसर में पीस-कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खेसरहा थाना परिसर में पीस-कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों और व्यापारियों से संवाद किया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून एवं व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया, जिससे पर्वों को शांति और उल्लास के साथ मनाया जा सके।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













