सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ‘बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत मंगलवार को शोहरतगढ़ कस्बे में बाल श्रम के खिलाफ एक प्रभावी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर ‘बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत मंगलवार को शोहरतगढ़ कस्बे में बाल श्रम के खिलाफ एक प्रभावी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल श्रम जैसी कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करना और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना था।
रैली के दौरान बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिन पर “बच्चों के हाथों में औजार नहीं, कलम और किताब होनी चाहिए” जैसे प्रेरक नारे लिखे हुए थे। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी।
इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों ने स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम का सहारा न लें तथा आसपास के गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके पुनर्वास में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













