बढ़नी: दीपावली पर विधायक विनय वर्मा ने 60 सफाई मित्रों को किया सम्मानित, बांटे अंगवस्त्र और उपहार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अपना दल विधायक विनय वर्मा ने समाज की रीढ़ कहे जाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अपना दल विधायक विनय वर्मा ने समाज की रीढ़ कहे जाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया। मंगलवार को बढ़नी बाजार स्थित डाक बंगले में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत की करीब 60 महिला सफाई मित्रों को अंगवस्त्र, आकर्षक उपहार और मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि साफ-सफाई बनाए रखने में सफाई मित्रों का योगदान अतुलनीय है और पर्वों की असली खुशी इन्हें सम्मानित करने से ही दोगुनी होती है।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपहार पाकर सफाई मित्रों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने विधायक के प्रति आभार जताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.