सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने मंगलवार को माननीय न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर द्वारा जारी एनबीडब्लू (गैर-जमानती वारंट) से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, क्रिमिनल केस संख्या 2927/2025 और 2928/25 (धारा 138 एनआई एक्ट) के तहत वांछित आरोपी सुहेल अहमद पुत्र अब्दुल रहमान (निवासी: ग्राम कोटिया, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर) को कोटिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ.नि. कुंज बिहारी तिवारी चौकी प्रभारी कोटिया
कां. विनय यादव
कां. रामसेवक यादव सभी थाना शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













