महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत अड्डा बाजार स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम सभा कजरी, खास टोला बनकटवा निवासी संतोष चौरसिया के घर में नवजात की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत अड्डा बाजार स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम सभा कजरी, खास टोला बनकटवा निवासी संतोष चौरसिया के घर में नवजात की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। पिता का दर्द सुनकर हर किसी की आंखें नम हो सकती हैं।
आखिर जब सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे कर रही है, तो अस्पतालों में मरीजों को समय पर और उचित इलाज क्यों नहीं मिल पा रहा है? क्या गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा पाने का अधिकार नहीं है?
एक मासूम की जिंदगी वापस नहीं आ सकती, लेकिन जांच और जवाबदेही से भविष्य में किसी दूसरे परिवार का चिराग बुझने से बचाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













