संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा आयोजन में किसी भी स्तर पर न हो लापरवाही, बलिया की संस्कृति के अनुरूप होगा खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत

बलिया

बलिया 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक, सभी समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारीपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर टाउन इंटर कॉलेज, बलिया के सभागार में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल, डॉ. राजेश कुमार आर्य ने की। इसमें विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सभी ने अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। बैठक में मंडलीय क्रीड़ा सचिव एवं प्रतियोगिता के समन्वयक दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न समितियों के कार्यों, जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों, टीम मैनेजरों, प्रशिक्षकों और अन्य अतिथियों का स्वागत बलिया की सांस्कृतिक परंपराओं और अतिथि सत्कार की भावना के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने पिछले वर्ष 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सदस्यों की सराहना करते हुए इस बार भी उसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में ‘हम तैयार हैं’ का उद्घोष कर आयोजन को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

सभी शिक्षक और कर्मचारी जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व

बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि एवं खंड शिक्षा अधिकारी, हनुमानगंज ने विभाग के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और अनुदेशकों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और अन्य सहयोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटने की अपील की।

अध्यक्षता कर रहे संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने कहा कि पिछले वर्ष बलिया में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर जनपद ने अपनी बेहतर आयोजन क्षमता का परिचय दिया था। इस बार भी सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने पद के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों और अतिथियों के स्वागत से लेकर आवास, खानपान, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं तक किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रतियोगिता की ड्यूटी में लगाए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से कार्य में शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित और यादगार बन सके।

परिवहन मंत्री को उद्घाटन समारोह का निमंत्रण

बैठक के बाद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में परिवहन मंत्री को आमंत्रित करने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष सिंह और उनके अनुज धर्मेंद्र सिंह को निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान सोनाडीह की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी प्रिया तथा राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निगम और सलोनी को भी अतिथियों के साथ आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के नोडल अधिकारी हिमांशु सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर राकेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दुबहर विशाल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार तथा सह समन्वयक दिनेश प्रसाद, पंकज सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.