युवा शक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निकलेगी जन एकता यात्रा: धनंजय सिंह

जौनपुर

जौनपुर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को पूर्व सांसद एवं राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक धनंजय सिंह के नेतृत्व में लगातार तीसरे वर्ष भव्य ‘जन एकता यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को पूर्व सांसद एवं राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक धनंजय सिंह के नेतृत्व में लगातार तीसरे वर्ष भव्य ‘जन एकता यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। धनंजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा युवाओं को एकजुट करने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और राष्ट्रहित के लिए जनमानस की आवाज बुलंद करने का एक सशक्त माध्यम है।

पूर्व सांसद ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवाओं को जाति, धर्म और वर्ग भेद से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा। जब युवा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनते हैं, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है।

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं व आमजन से इस यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। धनंजय सिंह ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रवादी नौजवान सभा का मुख्य उद्देश्य युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और एक संगठित व सशक्त समाज का निर्माण करना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.