जौनपुर कोतवाली के पास कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

जौनपुर

जौनपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका के पीछे स्थित एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर स्वाहा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका के पीछे स्थित एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आग की भीषण लपटें उठती देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्थानीय दुकानदार तुरंत आग पर काबू पाने के राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जो आग बुझाने के प्रयासों में लगातार मशक्कत कर रहा है।

इस घटना की ग्राउंड जीरो से लाइव कवरेज ब्यूरो चीफ जौनपुर तारिक अली खान के साथ कैमरामैन शाहरुख खान और इशरत हुसैन द्वारा की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी थे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी