गरीबों के अन्न पर डाका! बेसहारा और जरूरतमंद राशन को तरसे, रिवाड़ा के राशन डीलर पर गंभीर आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र के ग्राम रिवाड़ा में राशन डीलर आसमा पर ग्रामीणों ने कम तौलने और पात्रों को राशन न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामवासियों ने शपथपत्र देकर जिलाधिकारी बुलंदशहर से न्याय की गुहार लगाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र के ग्राम रिवाड़ा में राशन डीलर आसमा पर ग्रामीणों ने कम तौलने और पात्रों को राशन न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामवासियों ने शपथपत्र देकर जिलाधिकारी बुलंदशहर से न्याय की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। राशन कम तौलकर दिया जा रहा है और कई पात्र लाभार्थियों को राशन से वंचित किया जा रहा है।

ग्रामवासियों के अनुसार राशन डीलर की कार्यप्रणाली से अनेक जरूरतमंद परिवार परेशान हैं। निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नहीं मिल रहा है और राशन लेने पहुंचने पर परेशान किया जाता है। ग्रामीणों ने राशन डीलर के पति आरिफ पर दबंगई और मनमानी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का दावा है कि राशन डीलर के संबंध में पिछले करीब आठ वर्षों से समय-समय पर शिकायतें की जाती रही हैं, लेकिन राजनीतिक पकड़ और दबंगई के चलते प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

अब शपथपत्र के बाद ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनके हक का पूरा राशन मिल सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी