जौनपुर

जौनपुर जनपद के बीआरपी इंटर कॉलेज में चल रही श्रीराम कथा के दौरान सेवा और करुणा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां पूर्वांचल के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने घायल बंदर का उपचार कर मानवता का संदेश दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बीआरपी इंटर कॉलेज में चल रही श्रीराम कथा के दौरान सेवा और करुणा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां पूर्वांचल के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने घायल बंदर का उपचार कर मानवता का संदेश दिया।
कुछ समय पूर्व विद्युत करंट लगने से एक बंदर के दोनों पिछले पैर बुरी तरह झुलस गए थे। बंदर की यह दयनीय हालत देखकर पवन मिश्रा नामक युवक ने पहले अपने स्तर से उसका घरेलू उपचार कर उसे राहत देने का प्रयास किया था। इसके बाद, जब उन्हें शाहगंज में कथा के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल की उपस्थिति की जानकारी मिली, तो वे तुरंत घायल बंदर को लेकर वहां पहुंच गए।
डॉ. आलोक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल बंदर का उपचार किया और उचित चिकित्सकीय सलाह दी। धार्मिक आयोजन के बीच बेजुबान जीव के प्रति दिखाई गई इस संवेदनशीलता की हर तरफ चर्चा हो रही है।
इस अवसर पर डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने कहा कि चिकित्सक का दायित्व केवल क्लीनिक तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबानों की पीड़ा को समझकर उनकी मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के इन अंगों के प्रति दया और संवेदना रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026













