बलिया

बलिया के छोड़हर, हनुमानगंज में भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में देश की प्रख्यात कथावाचिका जया किशोरी जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया के छोड़हर, हनुमानगंज में भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में देश की प्रख्यात कथावाचिका जया किशोरी जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा भारतीय वैश्य चेतना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, जिला मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि व श्रद्धालु मौजूद रहे।
भक्ति और संस्कृति के इस अनूठे संगम से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में सराबोर नजर आया।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026













