शाहगंज को जिला बनाने की मांग, व्यापार मंडल की बैठक में उठे कई मुद्दे

जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सोमवार रात पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सोमवार रात पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यक्रम में ईशान जायसवाल को भाजपा ओबीसी मोर्चा काशाहगंज (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सोमवार रात पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष ईशान जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में व्यापारियों ने शाहगंज को पृथक जिला बनाने की पुरानी मांग को प्रमुखता से उठाया और इसके लिए चरणबद्ध संघर्ष का संकल्प लिया। इसके अलावा, तेजी से बढ़ते ऑनलाइन कारोबार से स्थानीय दुकानदारों को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने पारंपरिक बाजार को सशक्त बनाने और ग्राहकों को स्थानीय दुकानों से जोड़ने की रणनीति पर बल दिया।

नगर में लगातार गहराती यातायात समस्या पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने अनियंत्रित ई-रिक्शा (टोटो) और अव्यवस्थित पार्किंग को मुख्य कारण बताया। संगठन ने प्रशासन से ई-रिक्शा के रूट निर्धारण और सुगम यातायात व्यवस्था की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रहरि ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, सत्येंद्र मोदनवाल, इरशाद अहमद, सौरभ सेठ, धीरज जायसवाल, प्रशांत जायसवाल और वासु अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी