दो युवाओं ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान, पेश की इंसानियत की मिसाल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र में मानवता और सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। अप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाने के लिए शाहगंज और बड़ागांव के दो युवाओं ने आगे आकर रक्तदान किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र में मानवता और सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। अप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाने के लिए शाहगंज और बड़ागांव के दो युवाओं ने आगे आकर रक्तदान किया।

मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता होने पर ‘अल-फलाह फाउंडेशन’ और ‘मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के पदाधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए रक्तदाताओं से संपर्क किया। इसके बाद बड़ागांव निवासी कार चालक मोहम्मद अकीब खान ने इस वर्ष चौथी बार रक्तदान किया। वहीं, विदेश जाने की तैयारी कर रहे शाहगंज निवासी मोहम्मद शाकिब मंसूरी ने भी अपनी जरूरी व्यस्तता छोड़कर अनीता ब्लड बैंक पहुंचकर पहली बार रक्तदान किया।

डॉ. तय्यब खान के नेतृत्व में पूरी हुई इस प्रक्रिया के दौरान अल-फलाह फाउंडेशन के अध्यक्ष शेख इस्माइल और मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हुसैन हैदर खान अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। संस्था के संस्थापक जाकिर हुसैन ने बताया कि उनकी संस्था अब तक एक हजार यूनिट से अधिक रक्त जरूरतमंदों को उपलब्ध करा चुकी है।

दोनों युवाओं के इस सराहनीय कदम की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है, जो यह संदेश देता है कि समय पर की गई मदद से किसी की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.