महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्राधिकारी निचलौल ने ठूठीबारी थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्राधिकारी निचलौल ने ठूठीबारी थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और उनकी स्थिति की बारीकी से जांच की।
तत्पश्चात उन्होंने थाने के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस प्रकरणों, जनशिकायतों और विभिन्न प्रार्थना पत्रों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी मामलों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण में गुणवत्ता, निष्पक्षता और समयबद्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
सीओ निचलौल ने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली में तत्परता बरतने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की हिदायत दी।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026













