महराजगंज

जनपद महाराजगंज के थाना फरेंदा अंतर्गत बनकटी में आज यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 20 वाहनों का चालान किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अभियान के दौरान टेंपो, मोटरसाइकिल और पिकअप सहित विभिन्न वाहनों की जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है।
इस अभियान में एसआई शैलेश कुमार सिंह बिसेन के साथ एसआई राहुल प्रजापति सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने का संदेश दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और क्षेत्र में व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किया गया।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026













