महराजगंज: पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किया जाएगा जागरूक, पराली जलाने पर जुर्माने का प्रावधान

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार, 28 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार, 28 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत संचालित यह प्रचार वाहन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और उसके वैज्ञानिक प्रबंधन के तरीकों की जानकारी देगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में पराली न जलाएं, बल्कि आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से उसका उचित निस्तारण करें।

डीएम ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा मिट्टी की उर्वरता कम होने के साथ ही भूमि में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव भी नष्ट होते हैं, जिससे कृषि उत्पादन और पर्यावरण का संतुलन प्रभावित होता है।

उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों का लाभ उठाकर फसल अवशेषों का प्रबंधन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर पराली जलाने की घटनाओं को रोकना है।

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि संजीव कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ, जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह सहित कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.