बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को एकादशी के पावन अवसर पर रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को एकादशी के पावन अवसर पर रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। इस वर्ष का आयोजन केवल पारंपरिक विजयोत्सव तक सीमित न रहकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का माध्यम भी बना।
रावण के पुतले पर महिला उत्पीड़न और समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों का स्पष्ट उल्लेख किया गया था। जैसे ही भगवान श्रीराम ने धनुष से बाण चलाया, रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। इस दौरान पूरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि दानपुर में पिछले 55 वर्षों से एकादशी के दिन ही रावण दहन की यह पुरानी परंपरा चली आ रही है। आयोजकों ने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत के साथ-साथ बेटियों की सुरक्षा और महिला सम्मान का संकल्प लेने का अवसर है। अध्यक्ष सुभाष चंद्र के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में रावण दहन मुख्य आकर्षण रहा, जिसने लोगों को कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026













