सिद्धार्थनगर: कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में डीएम ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ दिलाने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने दूर-दराज से आए अन्नदाताओं की समस्याएं सीधे सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

सम्मान निधि, खाद-बीज और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर फोकस

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, नलकूप व बिजली बिल, गुणवत्तापूर्ण बीज, कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता और सिंचाई से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक पात्र किसान तक कृषि कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचना चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य, पिछली शिकायतों पर हुई चर्चा

बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने अवगत कराया कि पूर्व में आयोजित किसान दिवस की अधिकांश शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण करा दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी किसान दिवस में स्वयं अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे किसानों को अपनी वाजिब मांगों और समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, सहायक निदेशक (मत्स्य) नंद किशोर तथा एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम सहित कृषि व संबद्ध विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.