बांसी (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध स्वापक औषधि एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध स्वापक औषधि एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। यह खेप बस के जरिए मुंबई भेजने की तैयारी थी।
मुखबिर की सूचना पर ट्रैवल एजेंसी के पास दबोचा गया आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी में तैनात थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि तेलौरा-रोहुआ रोड स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के पास बने मकान में एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
बैग और बोरे से बरामद हुआ नशीली दवाओं का जखीरा
तलाशी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के पास मौजूद बैग और बोरे से प्रतिबंधित 238 शीशी कोडीन सिरप , 500 नशीली टैबलेट्स (Rx NITRAZEPAM TABLET) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सूर्य प्रकाश यादव (उम्र करीब 30 वर्ष), पुत्र परशुराम यादव, निवासी पिपरा नानकार, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
पूछताछ में खुला मुंबई कनेक्शन
पुलिस पूछताछ में आरोपी सूर्य प्रकाश यादव ने खुलासा किया कि करीब एक माह पूर्व उसकी दोस्ती जुनैद नाम के युवक से हुई थी। जुनैद ने उसे यह माल पैक करके दिया था और तेलौरा स्थित एक ट्रैवल एजेंसी से बस के जरिए मुंबई भेजने तथा भाड़ा देने का जिम्मा सौंपा था। आरोपी माल को मुंबई रवाना करने ही वाला था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अब जुनैद और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल
प्रभारी निरीक्षक बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बांसी पर मु0अ0सं0 197/2026 अंतर्गत धारा 8/22 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, उ0नि0 राम प्रताप सिंह, उ0नि0 शम्स जावेद खान, मुख्य आरक्षी यशवंत कुमार, राम प्रकाश, अमरनाथ, देवानंद यादव, वीरेंद्र कुमार, संतोष पांडेय तथा आरक्षी हेमंत कुमार शामिल रहे।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













