बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई में आयोजित होने वाली वार्षिक राम बारात का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की नेत्री खुशबू सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटकर किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई में आयोजित होने वाली वार्षिक राम बारात का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की नेत्री खुशबू सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रमुख मार्गों से गुजरी राम बारात
यह भव्य राम बारात अनाज मंडी से आरंभ होकर महादेव चौराहे और धर्मपुर रोड समेत नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह व उल्लास देखने को मिला। बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा
गौरतलब है कि भाजपा नेत्री खुशबू सिंह डिबाई विधानसभा क्षेत्र (संख्या-68) से पार्टी टिकट की प्रबल दावेदारी कर रही हैं। ऐसे में इस बड़े धार्मिक आयोजन में उनकी मुख्य उपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












