महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा फुलमनहा स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस के अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा फुलमनहा स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस के अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
मिली जानकारी के अनुसार, आयोजन का मुख्य आकर्षण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य में लगभग तीन हजार अंबेडकर प्रतिमाओं का वर्चुअल अनावरण रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता के विचारों पर प्रकाश डालते हुए संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों के संघर्ष को समर्पित रहा, जिनके विचार भावी पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है, जिसके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रयासों का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कमलेश बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, जितेंद्र शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















