जौनपुर

जौनपुर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले ‘धरतीपुत्र’ श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शाहगंज स्थित किंग पैलेस मैरिज हॉल में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले ‘धरतीपुत्र’ श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शाहगंज स्थित किंग पैलेस मैरिज हॉल में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
नेताजी के संघर्षों और समाजवादी विचारों को किया गया याद
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के लंबे राजनीतिक जीवन, उनके संघर्षों और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का कुशल नेतृत्व करने के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में भी एक अमिट छाप छोड़ी। समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में उनकी भूमिका सदैव इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगी।
इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह यादव ललई और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके साथ ही अरशद अंसारी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नेताजी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












