जौनपुर: सपा कार्यालय पर मनाई गई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि; राकेश मौर्य बोले 2027 में बनाएंगे नेताजी के सपनों की सरकार

जौनपुर

जौनपुर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में शनिवार को पार्टी के संस्थापक एवं ‘धरतीपुत्र’ पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में शनिवार को पार्टी के संस्थापक एवं ‘धरतीपुत्र’ पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे सपाइयों ने नेताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन व समाजवादी विचारों को याद किया।

“शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई थे नेताजी”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े, किसान, नौजवान, अधिवक्ता और व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार और सिद्धांत ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और एकजुट होकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

ये प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, गामा सोनकर, अनवारूल हक गुड्डू, शर्मिला रमेश, विकास यादव, अजय रंजन यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक यादव नायक, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, पवन मंडल, रवि यादव, अजहर रहमान, साजिद अलीम और रुखसार अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रेणु सोनकर बनीं गौराबादशाहपुर महिला सभा की नगर अध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी महिला सभा की ओर से महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए श्रीमती रेणु सोनकर को गौराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश ने संयुक्त रूप से उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.