जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार कुंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार कुंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। हालांकि, इस दौरान समाधान दिवस में कुल दो ही प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिसकर्मी, हल्का प्रभारी और कानूनगो उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मातहतों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
लेखपाल संघ का विरोध प्रदर्शन
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। समाधान दिवस के दौरान सभी लेखपाल बांह पर काली पट्टी बांधकर अपने कार्य करते नजर आए, जिससे शासन-प्रशासन स्तर पर उनकी मांगों को लेकर चल रहा असंतोष स्पष्ट दिखाई दिया।
इस दौरान विरोध प्रदर्शन और कार्यिकीय गतिविधियों में संजय कुमार, अर्चना पाण्डेय, नीतू सिंह, संतोष बिंद, शैलेन्द्र सिंह, विनय सिंह, विकास केसरवानी, अंकित मौर्य, सचिन सिंह, रोहित सिंह सहित अन्य लेखपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












