महराजगंज

गोरखपुर से महराजगंज जाने वाले एनएच-730 हाईवे पर छपिया चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर की तरफ से आ रही एक अनुबंधित बस और भिटौली की तरफ जा रही मारुति कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर से महराजगंज जाने वाले एनएच-730 हाईवे पर छपिया चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर की तरफ से आ रही एक अनुबंधित बस और भिटौली की तरफ जा रही मारुति कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मारुति कार के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सभी लोग रहे सुरक्षित
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में मारुति कार के चालक, उसमें सवार अन्य लोगों और बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
वाहन संख्या और स्थिति
घटना में शामिल वाहनों के नंबर UP 53 CT 3633 (कार) और UP 56 BE 2987 (बस) बताए गए हैं। अचानक हुई इस टक्कर के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












