बुलंदशहर में 445 किलो एल्यूमीनियम तार चोरी का खुलासा, तमंचा व कार के साथ पांच शातिर गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए जनपदीय स्वाट टीम और थाना ककोड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए जनपदीय स्वाट टीम और थाना ककोड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी सलोनी के पास चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 445 किलो एल्यूमीनियम तार के छह बंडल, तार कटर, एक तमंचा, दो कारतूस, चार अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा (संभल), सुभाष (अलीगढ़), गुड्डू उर्फ रंगीला व राजाराम (डिबाई, बुलंदशहर) और विवेक (मऊ) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि इन बदमाशों ने 14 सितंबर 2026 को ककोड़ क्षेत्र में विद्युत प्रांगण से ग्राम निठारी के बीच बिजली के खंभों से तार चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया था, जिस संबंध में थाना ककोड़ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गुड्डू उर्फ रंगीला और राजाराम पर पहले से भी विद्युत तार चोरी और शस्त्र अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम (जिसमें स्वाट टीम प्रभारी मो. असलम और ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार शामिल रहे) ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.