जौनपुर

जौनपुर अग्रहरि समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के निर्वाचन से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। सदस्यों ने उनके नेतृत्व से सामाजिक एकता और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर अग्रहरि समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के निर्वाचन से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। सदस्यों ने उनके नेतृत्व से सामाजिक एकता और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।
इसी क्रम में लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की ओर से मनोज अग्रहरि का भव्य सम्मान किया गया। क्लब की अध्यक्ष लायन दिव्या गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल, सचिव लायन सौम्या अग्रहरि, चार्टर सदस्य लायन सीमा अग्रहरि एवं लायन नूपुर अग्रहरि ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही, निहारिका एलीट बैग्स के प्रोपराइटर ऋषिराज जायसवाल ने भी मनोज अग्रहरि को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर संदीप अग्रहरि सहित अग्रहरि समाज और लायंस क्लब के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












