महराजगंज

समहराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव में खेत में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा से मेमो के जरिए पुलिस को प्राप्त हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव में खेत में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा से मेमो के जरिए पुलिस को प्राप्त हुई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान किशन (12) पुत्र स्व. अशोक (निवासी: हजारीपुर, थाना कोतवाली, जनपद गोरखपुर) के रूप में हुई है। किशोर अपनी मौसी माधुरी देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के यहां लोहेपार गांव में रहकर रह रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पानी में डूबने से किशोर की मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












