जौनपुर

जौनपुर बरसात के बाद बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर पंचायत जफराबाद ने फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर बरसात के बाद बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर पंचायत जफराबाद ने फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहिला और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार देर शाम तक नगर के विभिन्न वार्डों में सघन फॉगिंग कराई गई।
नगर पंचायत की टीम ने वार्ड ताड़तला, चक महमूद, शेखवाड़ा समेत मुख्य बाजार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया। इस दौरान विशेष रूप से नालियों, जलजमाव वाले स्थानों और कूड़ा-कचरा क्षेत्रों को लक्षित किया गया ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सके।
चेयरमैन उम्मे रहिला ने बताया कि बरसात के मौसम के बाद संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए रोस्टर बनाकर प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। ईओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी वार्डों को कवर करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तय की गई है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारी नौशाद, आफताब और गोविंद मौजूद रहे।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












