बुलंदशहर

बुलंदशहर महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर के जेपी विद्या मंदिर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर के जेपी विद्या मंदिर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और 41 यूपी बटालियन एनसीसी बुलंदशहर के अधिकारी कर्नल लवलेश पंघाल के निर्देशों के तहत संपन्न हुआ।

एएनओ डॉ. ममता रानी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान एक भव्य साइकिल रैली निकालकर शहरवासियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। साथ ही, विद्यार्थियों और कैडेट्स ने ‘माईजीओवी’ (MyGov) पोर्टल पर ऑनलाइन स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छ व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
विद्यालय में ‘वेस्ट टू आर्ट’ (कचरे से कला) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर बेहद आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कचरे के पुनः उपयोग (रीसाइक्लिंग) और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में योगदान देने वाले सफाईकर्मियों और हाउसकीपिंग स्टाफ का विशेष सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













