मड़ियाहूं तहसील समाधान दिवस में आए 78 प्रार्थना पत्र, मौके पर सात शिकायतों का हुआ निस्तारण

जौनपुर

जौनपुर जनपद के तहसील सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के तहसील सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने की। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया।

शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान हो।

उन्होंने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में विशेष सावधानी बरतने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि मौके पर किए गए कार्य की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए आवश्यकतानुसार जियो-टैग/जियो-टाइप फोटो संलग्न किए जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

इस अवसर पर तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, नायब तहसीलदार शीतल प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह, खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.