छात्रसंघ बहाली, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर बरसे आलोक यादव, कहा- युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है सरकार

जौनपुर

जौनपुर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव आलोक कुमार यादव ने वाराणसी से लौटने पर भंडारी और खेतासराय रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव आलोक कुमार यादव ने वाराणसी से लौटने पर भंडारी और खेतासराय रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर छात्र-नौजवान विरोधी होने और उनके भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ की बहाली न होने, आए दिन होने वाले पेपर लीक और रोजगार के अवसरों की कमी से युवाओं में गहरी निराशा है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बढ़ाने का भी आरोप लगाया।

आलोक यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा भाजपा सरकार की नीतियों का करारा जवाब देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने युवाओं से पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान से जुड़कर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जय सिंह यादव, संदीप बिंद, शनि विश्वकर्मा, अजीत यादव विराट, गोविंद यादव और शाहनवाज खान समेत कई समर्थक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.