जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज ब्लॉक के लपरी गांव निवासी गीता बिंद को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में एक बार फिर सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज ब्लॉक के लपरी गांव निवासी गीता बिंद को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में एक बार फिर सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन द्वारा आयोग के 25 सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने के बाद उन्हें यह तीसरी पारी मिली है, जिससे उनके समर्थकों और जनपद में खुशी का माहौल है।
वर्ष 2024 में पहली बार आयोग की सदस्य बनने के बाद से गीता बिंद ने जौनपुर समेत कई जिलों में महिला उत्पीड़न व अधिकारों से जुड़े मामलों की जनसुनवाई में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने महिला जागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न संस्थानों के निरीक्षण में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
दूरभाष पर बातचीत करते हुए गीता बिंद ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन उनके लिए सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
छात्रसंघ बहाली, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर बरसे आलोक यादव, कहा- युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है सरकारhttps://t.co/yYrmt0u4jG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













