जौनपुर

जौनपुर संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर मोहल्ला टीबी हॉस्पिटल रोड निवासी दिलीप कुमार गुप्ता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन और मकान के विवाद में हो रहे कथित अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाने की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर मोहल्ला टीबी हॉस्पिटल रोड निवासी दिलीप कुमार गुप्ता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन और मकान के विवाद में हो रहे कथित अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाने की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, उनकी माता पार्वती देवी ने वर्ष 2012 में इसराजी देवी से रजिस्ट्री के जरिए जमीन और मकान खरीदा था। आरोप है कि इसके बाद इसराजी देवी की बहू लीलावती देवी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त संपत्ति अभिमन्यु सिंह और उनकी पत्नी सिवानी सिंह को बेच दी और दबंगई के बल पर उन्हें कब्जे से बेदखल कर दिया।
दिलीप कुमार गुप्ता का कहना है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी विवादित संपत्ति पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। लाइन बाजार थाने में सूचना देने के बाद भी निर्माण न रुकने पर पीड़ित ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच, अवैध निर्माण पर रोक और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
छात्रसंघ बहाली, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर बरसे आलोक यादव, कहा- युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है सरकारhttps://t.co/yYrmt0u4jG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026













