मऊ

मऊ जनपद के कुसम्हा स्थित बजरंग व्यायामशाला में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जनपद स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पिछले 54 वर्षों से लगातार हो रहा यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कुसम्हा स्थित बजरंग व्यायामशाला में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जनपद स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पिछले 54 वर्षों से लगातार हो रहा यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।
दंगल के मुकाबलों से पहले दोनों समुदायों के लोगों ने बाबा सैयद की मजार पर चादरपोशी कर देश और क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद अखाड़े में विभिन्न जिलों से आए करीब 30 जोड़ी पहलवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य कुश्ती बलिया के रामानंद पहलवान और आजमगढ़ के शहाबुद्दीन के बीच हुई, जिसमें रामानंद ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए शहाबुद्दीन को पटखनी दी और मुकाबला अपने नाम किया। इसके अलावा गाजीपुर और गोरखपुर के पहलवानों के मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहे।
दंगल का उद्घाटन विधायक एचएन सिंह पटेल, पूर्व विधायक उमेश चंद पांडे और बसपा नेता भारत भैया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अनंत राय, प्रो. अनिल यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने इसे दशकों पुरानी परंपरा बताते हुए क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












