मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौत

मऊ

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलिया-मऊ हाईवे पर थलइपुर के पास शनिवार सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलिया-मऊ हाईवे पर थलइपुर के पास शनिवार सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार चालक और एक निजी स्कूल के व्यवस्थापक जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा गांव निवासी जितेंद्र यादव (पुत्र स्व. मंगलचारी यादव) सुबह अपनी ब्रेजा कार से किसी काम के लिए रतनपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर से उनकी गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही हलधरपुर थानाध्यक्ष भगवानदास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। स्कूल व्यवस्थापक की अचानक मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.