महाराजगंज: सोनौली के राम जानकी चौक पर जूता-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

महराजगंज

महराजगंज नगर पंचायत के राम जानकी चौक स्थित नारायणदास मार्केट में शनिवार सुबह एक जूता-चप्पल की दुकान में अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर पंचायत के राम जानकी चौक स्थित नारायणदास मार्केट में शनिवार सुबह एक जूता-चप्पल की दुकान में अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आग दुकान के अंदर से उठी और देखते ही देखते सारा सामान इसकी चपेट में आ गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

इस अग्निकांड में दुकान में रखे लाखों रुपये के जूता-चप्पल जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान की सटीक और स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.