बुलंदशहर

बुलंदशहर उड़ान पंखों से नहीं, हौसलों से होती है इस कहावत को बुलंदशहर के दानपुर क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर निवासी दिव्यांग दंपति जयभगवान सिंह और प्रतिभा देवी ने पूरी तरह चरितार्थ कर दिया है।

बुलंदशहर उड़ान पंखों से नहीं, हौसलों से होती है इस कहावत को बुलंदशहर के दानपुर क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर निवासी दिव्यांग दंपति जयभगवान सिंह और प्रतिभा देवी ने पूरी तरह चरितार्थ कर दिया है। पति-पत्नी दोनों एक-एक पैर से दिव्यांग हैं, लेकिन उनकी यह शारीरिक चुनौती उनके जज्बे और समाज सेवा के कदमों को रोक नहीं पाई है।
जयभगवान सिंह वाॅइस ऑफ न्यूज 24′ के लिए जिला बुलंदशहर से पत्रकारिता करने के साथ-साथ लंबे समय से सामाजिक सेवा, रक्तदान और हेलमेट जागरूकता अभियानों से जुड़े हुए हैं। वे सामाजिक संस्था ‘राष्ट्र चेतना मिशन’ के सक्रिय सदस्य भी हैं और उन्हें ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में अधिक से अधिक रक्तदाताओं को तैयार करना और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाना है।
पति के सेवा भाव से प्रेरित होकर गृहिणी प्रतिभा देवी ने भी सामाजिक कार्यों को अपने जीवन की प्राथमिकता बना लिया। जहां जयभगवान सिंह अब तक 19 बार रक्तदान कर चुके हैं, वहीं प्रतिभा देवी भी 5 बार रक्तदान कर अपनी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उनकी इस उल्लेखनीय समाज सेवा के लिए उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।
मृत्यु के बाद देहदान का संकल्प
इस दंपती की सेवा भावना की सबसे बड़ी मिसाल यह है कि उन्होंने जीते जी रक्तदान के जरिए जिंदगियां बचाने के साथ-साथ, मरणोपरांत अपना पूरा शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए मेडिकल कॉलेज को दान करने का संकल्प लिया है। दिव्यांगता के बावजूद समाज के लिए प्रेरणा बने इस दंपती ने साबित कर दिया है कि सेवा के लिए हौसला सबसे बड़ा संबल होता है।
बुलंदशहर के खुर्जा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: छत गिरने से दर्जनभर लोग घायलhttps://t.co/doClPK2ycj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026












