एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समवाय पथलहवा द्वारा ग्राम कनमिसवा के औरहवा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समवाय पथलहवा द्वारा ग्राम कनमिसवा के औरहवा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आयोजन किया गया।

उप निरीक्षक युवराज के नेतृत्व में एसएसबी जवानों और स्थानीय बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने मिलकर गांव में फैली प्लास्टिक और पॉलीथिन को एकत्र किया और व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया।

सफाई के साथ-साथ ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति गंभीर रूप से जागरूक किया गया। जवानों ने लोगों को समझाया कि पॉलीथिन पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए कितनी हानिकारक है। उन्होंने सभी से अपने आस-पास स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाए रखने की अपील की, जिसे ग्रामीणों ने सकारात्मक रूप से अपनाया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.