मऊ

मऊ जनपद के चिरैयाकोट स्थानीय पुलिस ने 14 सितंबर को चिरैयाकोट क्षेत्र में हुए चर्चित अनीश कुमार हत्याकांड के मामले में शनिवार शाम चार बजे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के चिरैयाकोट स्थानीय पुलिस ने 14 सितंबर को चिरैयाकोट क्षेत्र में हुए चर्चित अनीश कुमार हत्याकांड के मामले में शनिवार शाम चार बजे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कांझा नदी पुल के पास से की, जहां दोनों आरोपी मौजूद थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजीपुर जिले के धामूपुर निवासी अतुल कुमार और सराय धनेश बैरख निवासी रुस्तम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
बारात की मारपीट से शुरू हुआ था विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 23 अगस्त 2026 को आरोपी के दोस्त गोलू कुमार की बारात में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस झड़प में गोल्डी और अनीश कुमार पर आरोप लगा था। इसी पुरानी रंजिश और अपमान का बदला लेने के लिए आरोपियों ने अनीश की हत्या की खौफनाक योजना बनाई थी।
घेराबंदी कर सिर में मारी थी गोली
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को सूचना मिली थी कि गोल्डी अपनी बुआ के घर आया हुआ है। इसके बाद वे अपाचे बाइक से सरसेना पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे और गोल्डी व अनीश की बाइक को बीच रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि बाइक रुकते ही गोलू और नीरज उर्फ टाइगर ने अनीश कुमार के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
चिरैयाकोट थाने में इस मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस घटना से जुड़े अन्य फरार या संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।
नौतनवा में युवक ने लगाया जान से मारने की धमकी और मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीरhttps://t.co/a4Q0yxx2Yp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












