चौक रोड सोनरा से रामपुर बुजुर्ग व कटहरा को जोड़ने वाला खड़ंजा मार्ग बदहाल बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी और कीचड़ से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के सोनरा से रामपुर बुजुर्ग होते हुए चौक-महराजगंज मार्ग को जोड़ने वाली नहर पटरी की सड़क वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के सोनरा से रामपुर बुजुर्ग होते हुए चौक-महराजगंज मार्ग को जोड़ने वाली नहर पटरी की सड़क वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। करीब ढाई किलोमीटर लंबा यह खड़ंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। हालिया बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है।

इस मार्ग से सोनरा, सिसवनिया, रामपुर बुजुर्ग, लखिमा थरुआ, गबड़ुआ, रेहाव, नदुआ समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोग रोजाना गुजरते हैं। जर्जर सड़क पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वहीं सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों ने रास्ते को और संकरा बना दिया है, जिससे आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क जिला मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। लंबे समय से निर्माण की मांग के बावजूद अब तक कोई पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के डामरीकरण, झाड़ियों की कटाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.