मऊ

मऊ जनपद के शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत घोसी नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान में तेजी लाई गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत घोसी नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत नगर के विभिन्न सामुदायिक शौचालयों की विशेष साफ-सफाई कराई गई।
अभियान के दौरान शौचालय परिसरों से गंदगी व कूड़ा-कचरा हटवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही नगर पंचायत द्वारा आम नागरिकों को सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का समुचित उपयोग करने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है और सामुदायिक शौचालयों के बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही फेंकें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













