जौनपुर

जौनपुर राज्य के वर्तमान राजा कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे का 80वां जन्म दिवस शनिवार को राजमहल (हवेली) में पारंपरिक और उत्सवपूर्ण वातावरण के बीच अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर राज्य के वर्तमान राजा कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे का 80वां जन्म दिवस शनिवार को राजमहल (हवेली) में पारंपरिक और उत्सवपूर्ण वातावरण के बीच अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर राजमहल की प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए विभिन्न धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसमें शहर के विशिष्ट जनों ने शिरकत की।

महाराज के अस्वस्थ होने के चलते कर्मकांड की औपचारिकताओं को राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे ने पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण कराया। वहीं, पौरोहित्य का मुख्य कार्य राजपरिवार के पुराने आचार्य पंडित जनार्दन मिश्रा द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। पूजन के उपरांत उपस्थित जनसमुदाय, राजपरिवार के सदस्यों, प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने महाराज को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके शतायु होने की मंगल कामना की।
इस पुनीत अवसर पर आचार्य पंडित जनार्दन मिश्रा ने महाराज को वैदिक मंत्रों— ‘जीवेम शरदः शतम्, पश्येम शरदः शतम्, श्रृणुयाम शरदः शतम्’ के साथ वैदिक आशीष प्रदान किया और उनके पूर्ण आरोग्य व दीर्घायु की प्रार्थना की। महाराज ने जन्मदिवस पर पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को साधुवाद दिया।
प्रमुख उपस्थिति
इस ऐतिहासिक और गरिमामयी उत्सव में प्रबंधक डॉ. सत्यराम प्रजापति, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शंभू राम, प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे, उप प्रबंधक जियाराम यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला, ओम प्रकाश शाही, डॉ. मनोज वत्स, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, सुधाकर शुक्ला, डॉ. मायांद उपाध्याय और पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, विद्वान, संत समाज और समाजसेवी उपस्थित रहे।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026













