जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध एडेड महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध एडेड महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने सरकार से सम्मानजनक मानदेय और सेवा विनियमित किए जाने की मांग उठाई तथा डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि वर्षों से शिक्षण कार्य करने के बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय मिल रहा है, जिससे परिवार का खर्च चलाना कठिन हो गया है। कई वर्षों से प्रदेश स्तर पर आवाज उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बहिष्कार करने की भी बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मूल समस्याओं का समाधान और मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी समस्याओं का संज्ञान लेकर शीघ्र आर्थिक व सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
उत्तर प्रदेश शासन में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/ZhVtiRLwkd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












