बुलंदशहर

बुलंदशहर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद अनूपशहर की ओर से एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद अनूपशहर की ओर से एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पौधे लगाए गए, जिसमें नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर ईओ गार्गी त्यागी ने कहा कि एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण के लिए साफ-सफाई के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाना भी अत्यंत आवश्यक है। पौधे न केवल हमारे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि नगर को हरा-भरा बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
अभियान के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने रोपे गए सभी पौधों की नियमित देखभाल और उनकी सुरक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया। इसके साथ ही, नगरवासियों से यह अपील भी की गई कि वे अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
उत्तर प्रदेश शासन में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/ZhVtiRLwkd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












