फरेंदा पुलिस ने 1.675 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा, बाइक बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.675 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.675 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तस्करी में प्रयुक्त प्लैटिना मोटरसाइकिल (नंबर UP 56W 4439) भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम सिंह (पुत्र बद्रीप्रसाद चौधरी, निवासी भगवत नगर परसिया टोला कुड़ीयहवा, थाना फरेंदा) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 37 वर्ष है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना फरेंदा में मु.अ.सं. 261/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उ.नि. कलीमुल्ला खान, हे.कां. बुद्धिसागर चौधरी, कां. वेदप्रकाश, कां. पवन यादव, रिक्रूट कां. अमन सिंह और रिक्रूट महिला कां. अर्चना शामिल रहीं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.