वीर पूर्वांचल विश्वविद्यालय: विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छात्र शिकायत निवारण समिति गठित

जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन किया है।

डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद कुमार यादव को इस समिति का अध्यक्ष/समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर और डॉ. अन्नू त्यागी को सदस्य बनाया गया है। साथ ही, छात्र अभिनव कीर्ति पाण्डेय को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति छात्रों की शैक्षणिक, प्रशासनिक और अन्य शिकायतों का निष्पक्ष और प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित करेगी।

कुलपति का दैनिक छात्र संवाद कार्यक्रम
विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए कुलपति ने एक नई पहल की है। अब प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक कुलपति छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। हालांकि, मंगलवार और शनिवार को यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। इस पहल से छात्र अपनी परीक्षा, छात्रावास, पुस्तकालय और अन्य समस्याओं को सीधे कुलपति के समक्ष रख सकेंगे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.