जौनपुर: महिला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर

जौनपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वांछित व वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वांछित व वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को रोडवेज तिराहे के पास से धर दबोचा।

महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने जानकारी दी कि महिला थाने में दर्ज दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं हत्या के प्रयास के मुकदमे में आरोपी की तलाश की जा रही थी। शनिवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि उक्त मुकदमे का वांछित अभियुक्त रोडवेज तिराहा के आसपास मौजूद है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रवीण कुमार सिंह पुत्र विनय प्रताप सिंह (निवासी: ग्राम धन्नीपुर, थाना बरसठी, हाल पता: यमुनानगर कॉलोनी तरना, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.