महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने एक निरीक्षक समेत कुल 29 पुलिस अधिकारियों (8 थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक स्तर के अधिकारी और 21 उप-निरीक्षक) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।
इस बड़े फेरबदल के तहत निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा से स्थानांतरित कर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं कई महत्वपूर्ण थानों, प्रमुख चौकियों और जनसुनवाई सेल में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।
थानाध्यक्षों व प्रभारियों की नवीन तैनाती सूची
निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह — प्रभारी निरीक्षक, पनियरा ➔ प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह — जनसुनवाई सेल ➔ थानाध्यक्ष, घुघली
उ0नि0 आलोक कुमार सिंह — चौकी प्रभारी मिठौरा (सिंदुरिया) ➔ थानाध्यक्ष, कोल्हुई
उ0नि0 कुंवर गौरव सिंह — थानाध्यक्ष कोल्हुई ➔ थानाध्यक्ष, पनियरा
उ0नि0 सूरज कुमार — थानाध्यक्ष घुघली ➔ थाना नौतनवा
उ0नि0 विशाल कुमार शुक्ला — थानाध्यक्ष सिंदुरिया ➔ थानाध्यक्ष, सोनौली
उ0नि0 महेन्द्र कुमार मिश्रा — थानाध्यक्ष सोनौली ➔ थानाध्यक्ष, श्यामदेउरवा
उ0नि0 अनूप तिवारी — थाना ठूठीबारी ➔ थानाध्यक्ष, सिंदुरिया
21 उप-निरीक्षकों के तबादले व नई तैनाती
म0उ0नि0 नेहा कुमारी — थाना पुरन्दरपुर ➔ चौकी प्रभारी पकड़ी (थाना कोतवाली)
उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार सिंह — थाना पुरन्दरपुर ➔ चौकी प्रभारी जेल (थाना कोतवाली)
उ0नि0 रूपेश पाल — पुलिस लाइन ➔ चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी (थाना भिटौली)
उ0नि0 मधुकर सिंह — थाना निचलौल ➔ चौकी प्रभारी खुटहाँ (थाना पनियरा)
उ0नि0 गोविन्दर यादव — थाना फरेंदा ➔ चौकी प्रभारी शिकारपुर (थाना भिटौली)
उ0नि0 देवेन्द्र दुबे — थाना निचलौल ➔ चौकी प्रभारी मुजुरी (थाना पनियरा)
उ0नि0 अजय कुमार यादव — थाना ठूठीबारी ➔ चौकी प्रभारी अड्डा बाजार (थाना नौतनवां)
उ0नि0 अनिश कुमार सिंह — थाना फरेंदा ➔ चौकी प्रभारी परतावल (थाना श्यामदेउरवा)
उ0नि0 संदीप कुमार चौधरी — थाना सिंदुरिया ➔ चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर (थाना पुरन्दरपुर)
उ0नि0 अखिलेश यादव — पुलिस लाइन ➔ जनसुनवाई सेल
उ0नि0 शोभा यादव — थाना कोल्हुई ➔ व0उ0नि0, भिटौली
उ0नि0 नरेन्द्र पटेल — थाना कोठीभार ➔ व0उ0नि0, कोल्हुई
उ0नि0 रमेश पुरी — थाना ठूठीबारी ➔ व0उ0नि0, पुरन्दरपुर
उ0नि0 रामजी गुप्ता — थाना परसामलिक ➔ व0उ0नि0, निचलौल
उ0नि0 रमेश वरुण — चौकी प्रभारी पकड़ी ➔ थाना कोल्हुई
उ0नि0 राकेश कुमार — चौकी प्रभारी जेल ➔ थाना पुरन्दरपुर
उ0नि0 छोटेलाल — चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी ➔ थाना परसामलिक
उ0नि0 रोहित यादव — चौकी प्रभारी खुटहाँ ➔ पुलिस लाइन
उ0नि0 अशोक गिरी — चौकी प्रभारी मुजुरी ➔ पुलिस लाइन
उ0नि0 आलोक कुमार राय — चौकी प्रभारी परतावल ➔ थाना ठूठीबारी
उ0नि0 संजय सिंह — चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर (पुरन्दरपुर) ➔ थाना सिंदुरिया
एसपी ने दिए कड़े निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि आमजन की सुरक्षा, त्वरित जनसुनवाई, अपराध की रोकथाम और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिसवा बाजार: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, शराब के नशे में हादसाhttps://t.co/fEdoZI7Te7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026








