जौनपुर

जौनपुर जनपद के सुईथाकला क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित ‘ड्रीम पैलेस’ में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सह-निर्माता डॉ. रत्नप्पा कुंभार की 117वीं जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सुईथाकला क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित ‘ड्रीम पैलेस’ में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सह-निर्माता डॉ. रत्नप्पा कुंभार की 117वीं जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रजापति महासभा जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य डॉ. कुंभार के सिद्धांतों और संविधान निर्माण में उनके योगदान से समाज को प्रेरित करना है। इस अवसर पर क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को उनकी निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी के लिए अलंकृत किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों व युवाओं से भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026












